BCCL CMD मनोज कुमार अग्रवाल ने किया सिजुआ एरिया-5 का निरीक्षण, बांसजोड़ा-कनकनी में उत्पादन और मानसून तैयारी की समीक्षा


बाघमारा। बुधवार का दिन बीसीसीएल अधिकारियों के लिए काफी व्यस्त रहा। चिलचिलाती धूप के बीच सिजुआ एरिया-5 के बांसजोड़ा और कनकनी क्षेत्र में अधिकारियों की सक्रियता दिखी, जहां बीसीसीएल के CMD मनोज कुमार अग्रवाल निरीक्षण के लिए पहुंचे। बीसीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर भी मनोज कुमार अग्रवाल को कंपनी का Chairman cum Managing Director सूचीबद्ध किया गया है।

जानकारी के अनुसार, बांसजोड़ा स्थित आउटसोर्सिंग परियोजना फिलहाल बंद है और वहां नई आउटसोर्सिंग कंपनी के आने की तैयारी चल रही है। इसी संबंध में उत्पादन व्यवस्था, परियोजना की स्थिति, सुरक्षा और मानसून से पहले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए CMD ने क्षेत्र का निरीक्षण किया।

पत्रकारों से बातचीत में श्री अग्रवाल ने कहा कि बांसजोड़ा में नई आउटसोर्सिंग कंपनी आने वाली है। मानसून से पहले क्षेत्र में क्या तैयारी चल रही है, इसी का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि देश को अधिक कोयले की आवश्यकता है और ऊर्जा क्षेत्र में कोयले की मांग बढ़ी है, इसलिए बीसीसीएल का लक्ष्य अधिक से अधिक कोयला उत्पादन करना है।

CMD ने कोयला चोरी पर भी सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि कुछ लोग रात के अंधेरे में बीसीसीएल का कोयला चोरी करते हैं और दिन में बीसीसीएल को बदनाम करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह का निरीक्षण सभी एरिया में जारी रहेगा और कोयला उत्पादन बढ़ाने की दिशा में लगातार काम किया जाएगा।

निरीक्षण से पूर्व सिजुआ एरिया के महाप्रबंधक निर्झर चक्रवर्ती ने CMD मनोज कुमार अग्रवाल का बुके देकर स्वागत किया। बीसीसीएल के आधिकारिक प्रोफाइल के अनुसार, मनोज कुमार अग्रवाल ने 01 सितंबर 2025 से CMD का पदभार संभाला है।

धनबाद से संवाददाता सुनील कमार की   रिपोर्ट

 


0
कृपया वोट करें

नमो: भारत न्यूज़ 24 की खबरों पर अपनी राय व्यक्त करें

यह भी देखें...

error: Content is protected !!