JPSC-JSSC आंदोलन: सोनम वांगचुक से वीडियो कॉल पर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बातचीत, आग्रह पर पिया पानी


रांची | नमो: भारत न्यूज़24

जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती में कथित अनियमितताओं के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच बुधवार को छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की देश के प्रख्यात इनोवेटर Sonam Wangchuk से वीडियो कॉल पर बातचीत हुई। करीब आधे घंटे तक चली इस चर्चा में सोनम वांगचुक ने आंदोलन की स्थिति और देवेंद्र नाथ महतो के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

बातचीत के दौरान सोनम वांगचुक ने आंदोलन को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से जारी रखने की सलाह दी तथा देवेंद्र नाथ महतो का मनोबल बढ़ाया। उनके आग्रह पर देवेंद्र नाथ महतो ने जल ग्रहण कर अपना अनशन जारी रखा।

इस अवसर पर देवेंद्र नाथ महतो ने सोनम वांगचुक को रांची आकर आंदोलनरत छात्रों का हौसला बढ़ाने का निमंत्रण भी दिया।

बुधवार को आंदोलन का सत्याग्रह धरना 12वें दिन और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल चौथे दिन में प्रवेश कर गया। देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जब तक जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच और अभ्यर्थियों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका सत्याग्रह और भूख हड़ताल जारी रहेगी।


0
कृपया वोट करें

नमो: भारत न्यूज़ 24 की खबरों पर अपनी राय व्यक्त करें

error: Content is protected !!