जिला ब्यूरो विजय
*धार 26 मई 2026।* कलेक्टर राजीव रंजन मीना की अध्यक्षता में आयोजित महत्वपूर्ण वृहद परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में प्रशासनिक व्यवस्था और फील्ड मॉनिटरिंग को और मजबूत करने के लिए कड़े कदम उठाए गए। कलेक्टर ने बैठक में मौजूद समस्त अनुविभागीय अधिकारियों (SDMs) और संबंधित तकनीकी विभागों के अधिकारियों को मैदानी स्तर पर उतरकर कार्य करने और विकास परियोजनाओं को गति देने के स्पष्ट निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री मीना ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में चल रही रेलवे, एनएचएआई, एमपीआरडीसी, पीएचई और पीडब्ल्यूडी की परियोजनाओं की व्यक्तिगत रूप से निगरानी (Monitoring) करें। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण, मुआवजे या स्थानीय स्तर पर आ रही किसी भी प्रकार की प्रशासनिक बाधा को एसडीएम स्वयं पहल कर तुरंत दूर करें, ताकि निर्माण कार्य में कोई रुकावट न आए।
इसके साथ ही, संबंधित विभागों के तकनीकी अधिकारियों को नियमित रूप से साइट का निरीक्षण करें। कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता (Quality) और समय-सीमा (Timeline) का पालन हर हाल में सुनिश्चित होना चाहिए। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।













