जिला कृषि पदाधिकारी की अध्यक्षता में BTM/ATM की समीक्षा बैठक, योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश


 

धनबाद।  जिला कृषि पदाधिकारी, धनबाद की अध्यक्षता में जिले के सभी प्रखंडों के BTM/ATM की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की तैयारी, प्रगति और क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने सभी प्रखंडों में कृषि योजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने पर जोर दिया। किसानों तक विभागीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने, फील्ड स्तर पर नियमित निगरानी करने और योजनाओं से संबंधित कार्यों में गति लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जिला कृषि अभियंता एवं उप परियोजना निदेशक, आत्मा धनबाद भी उपस्थित रहे। बैठक में BTM और ATM को निर्देश दिया गया कि वे प्रखंड स्तर पर किसानों से सीधा संपर्क बनाए रखें और कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाएं।

कृषि विभाग का उद्देश्य किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन, योजनाओं की जानकारी और समय पर सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि जिले में कृषि उत्पादन और किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सके।

 


0
कृपया वोट करें

नमो: भारत न्यूज़ 24 की खबरों पर अपनी राय व्यक्त करें

यह भी देखें...

error: Content is protected !!