NITI Aayog ने जारी किया भारत के Semiconductor Industry का 10-year Roadmap, 2035 तक USD 120–150 Billion ecosystem बनान का लक्ष्य


नई दिल्ली। भारत को वैश्विक semiconductor value chain में मजबूत और आत्मनिर्भर खिलाड़ी बनाने की दिशा में NITI Aayog के Frontier Tech Hub ने “Future of India’s Semiconductor Industry” नाम से 10-वर्षीय roadmap जारी किया है। यह roadmap भारत को chip consumption market से आगे बढ़ाकर global semiconductor ecosystem का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने की रणनीति पेश करता है।

यह roadmap 29 मई 2026 को केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण और रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च किया। कार्यक्रम में NITI Aayog के Vice Chairman डॉ. अशोक कुमार लाहिड़ी, Distinguished Fellow देबजानी घोष, ISM CEO अमितेश कुमार सिन्हा सहित उद्योग, सरकार और academia से जुड़े विशेषज्ञ मौजूद रहे।

Roadmap में भारत के लिए 2035 तक USD 120–150 billion semiconductor value chain विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें advanced packaging, compound semiconductors, wide-bandgap materials, semiconductor design IP और trusted global partnerships को प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल किया गया है।

Report के अनुसार भारत की semiconductor demand तेजी से बढ़ रही है और 2035 तक देश का semiconductor market लगभग USD 200 billion तक पहुंचने का अनुमान है। फिलहाल भारत की 90–95 प्रतिशत semiconductor demand imports से पूरी होती है, जिसे roadmap ने strategic vulnerability और बड़ा अवसर—दोनों के रूप में चिन्हित किया है।

Roadmap पांच प्रमुख pillars पर आधारित है—Pioneering frontier R&D and design IP, Policy and Investment, Production, People और Partnerships। इसका उद्देश्य भारत को advanced packaging और OSAT में leading global destination, wide-bandgap semiconductor materials का प्रमुख supplier और semiconductor design capability में मजबूत राष्ट्र बनाना है !


0
कृपया वोट करें

नमो: भारत न्यूज़ 24 की खबरों पर अपनी राय व्यक्त करें

यह भी देखें...

error: Content is protected !!