तंबाकू के खिलाफ धनबाद में जागरूकता अभियान


धनबाद। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर धनबाद में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से तंबाकू सेवन के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में शपथ ग्रहण समारोह, सिग्नेचर अभियान और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विश्व तंबाकू निषेध दिवस हर वर्ष 31 मई को मनाया जाता है।

कार्यक्रम की शुरुआत सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्राओं को तंबाकू सेवन नहीं करने तथा समाज में इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई।

अपने संबोधन में सिविल सर्जन ने कहा कि तंबाकू स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है और इसके सेवन से कई जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ता है। उन्होंने लोगों से तंबाकू और निकोटीन की लत से दूर रहने की अपील की।

इस वर्ष विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026 की WHO थीम “Unmask the appeal – countering tobacco and nicotine addiction” है, जिसका आशय है — तंबाकू और निकोटीन उत्पादों के आकर्षण का पर्दाफाश कर लत के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना

कार्यक्रम के अंत में सिविल सर्जन ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया। यह रथ विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को तंबाकू के नुकसान और नशामुक्त जीवन के महत्व के बारे में जागरूक करेगा। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारी, कर्मी और छात्राएं मौजूद रहीं।


0
कृपया वोट करें

नमो: भारत न्यूज़ 24 की खबरों पर अपनी राय व्यक्त करें

यह भी देखें...

error: Content is protected !!